बिहपुर । जयरामपुर के गुवारीडीह कोसी किनारे स्थित गुवारीडीह टीला अपने दामन में हजारों साल पहले का पुरातात्विक अवशेष समेटे हुए हैं। टीले को कोसी कटाव से बचाने को लेकर बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल नवगछिया के द्वारा 500 मीटर में युद्धस्तर पर कटाव निरोधी कार्य किया जा रहा है। इस कटाव निरोधी कार्य के संवेदक किशोर कुमार हैं। वहीं कटाव निरोधी काम करवा रहे पिंटू चौधरी ने बताया कि पांच करोड़ की लागत से गैबियन, एनसी और जियो बैग से काम हो रहा है। यहां दिनरात 300 मजदूरों के द्वारा काम किया जा रहा है।
Total Downloads: 206
मंगलवार को विभाग के कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार एवं एसडीओ धीरेन्द्र कुमार ने भी कटावरोधी कार्य का जायजा लिया और बताया की कटाव निरोधी कार्य थोड़ा विलंब से शुरू हुआ है, लेकिन कार्य समय से पहले ही समाप्त कर लिया जाएगा। इसके लिए बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल के पदाधिकारी दिनरात कैम्प कर समय पर कार्य पूरा कराने में जुटे हैं।
यहां 3000 हजार वर्ष पुराने पुरातात्विक अवशेष मिले हैं:
बता दें की गुवारीडीह टीले में पुरातात्विक अवशेष जैसे सुंदर कलाकृति वाले मिट्टी के बर्तन, पत्थर के औजार, जानवर के हड्डियां व दांत, हिरण के सींग, मुहर, घड़ा, पुराने सिक्के, बड़ा चूल्हा, मनके, टेराकोटा, पत्थर की चिड़िया समेत दस फीट मोटी दीवार भी मिली है। यहां की सभ्यता करीब 3000 हजार वर्ष पुरानी बताई जाती है। क्षेत्रीय विधायक ई शैलेंद्र के आग्रह पर सीएम नीतीश कुमार 20 दिसंबर 2020 को गुवारीडीह में कोसी कटाव के कारण धस्त होने के बाद स्थानीय लोगों को मिल रहे प्राचीन चंपा सभ्यता से जुड़े प्रमाणिक अवशेष व सामग्री समेत अवशेष स्थल का अवलोकन करने पहुंचे थे और टीले को कटाव से बचाने का निर्देश दिया था।

महिला को डायन का आरोप लगा घर में घुसकर पीटा
बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के एक गांव में महिला को डायन होने का आरोप लगाकर घर में घुसकर पीटने का मामला सामने आया है। इसको लेकर महिला ने थाने में केस करने को लेकर आवेदन दिया है। उसने बभनगामा के छोटू सिंह, बुलो सिंह, मनचा कुमार उर्फ मनीष, दिलो कुमार व अंकित कुमार को नामजद किया है। आरोप में बताया है कि 14 जून को नामजद मेरे घर में घुसकर डायन कहकर गाली-गलौज करने लगा। मुझे और मेरी बेटी पर बुरी नीयत से इज्जत पर हमला भी किया एवं तीन भर का लॉकेट छीन लिया। ये लोग गलत प्रवृति के आदमी हैं। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया आवेदन के आलोक में पड़ताल की जा रही है।
