नवगछिया – नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी स्थित गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर नवगछिया में अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. कक्षा अरूण में नयन कुमार, उदय में रिद्धि कुमारी, प्रथम में अस्था कुमारी, द्वितीय में मानव कुमार, तृतीय में यश राज चतुर्थ में प्रियाशी कुमारी, पंचम मे श्रुति मेहता, षष्ठ में सुहाना कुमारी, सप्तम में अंजली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.
Total Downloads: 360

इस अवसर पर प्रधानाचार्य लाल बाबु राय ने कहा कि आज हर कोई शार्टकट मे सफलता पाना चाहता है, जो बहुत बड़ा खतरा हैं. कड़ी मेहनत से सफलता तो मिलती ही है, साथ ही साथ एक महान व्यक्तित्व का निर्माण भी होता है. इस अवसर पर विद्यालय के परीक्षा प्रमुख शिव शंकर कुमार शर्मा, आचार्य चन्द्रकांत झा, कौशल किशोर चौधरी, आचार्या प्रिया कुमारी, स्मृति कुमारी, नीतम कुमारी उपस्थित थे.

