नवगछिया : पशुपालन विभाग,बिहार सरकार द्वारा भागलपुर जिले में बाढ़ के दौरान पशुपालकों को सुखा पशु चारा, वांछित दवा के साथ-साथ पशुओं का इलाज कर काफी मदद पहुंचाई जा रही है।
इसी कड़ी में हवाई अड्डा, भागलपुर के परिसर में आज पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों के बीच सुखा चारा का वितरण किया गया। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बुद्धू चक और गोपालपुर के आसपास के इलाके में पशु चिकित्सकों द्वारा भ्रमण कर पशुओं की जांच की गई एवं उन्हें आवश्यक इलाज एवम् दवाएं उपलब्ध कराई गई।
गोपालपुर के पंचगछिया में पंजीकरण शिविर का भी आयोजन किया गया जहां पशुपालक अपना पंजीयन कर रहे हैं ताकि उन्हें समय समय पर उनके पशु का इलाज अन्य वांछित सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
पशुपालकों की सुविधा के लिए पशु चिकित्सकों को जर्सी उपलब्ध कराई गई है जिस पर पशु सेवा अंकित किया गया है ताकि दूर से ही पशुपालक उन्हें पहचान सके। पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों के लिए की जा रही है व्यवस्था से भागलपुर जिला के पशुपालक काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *