नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत लतरा इंटर स्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की उदासीनता के कारण दसवीं के तीन दर्जन छात्रों का पंजीयन नहीं होने के कारण उनका जीवन अधर में लटका हुआ है। छात्रों के अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पंजीयन नहीं होने की शिकायत की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीनानाथ राम को कार्यालय में अभिलेख के साथ बुलाया है।

जानकारी के अनुसार रामनारायण दुन्नीलाल यादव इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में दसवीं कक्षा में 103 छात्र हैं। इन सभी छात्रों का पंजीयन नवमी कक्षा में ही होना था। लेकिन दसवीं में नामांकन होने के बावजूद अभी तक पंजीयन नहीं हो पाया है। विद्यालय के लगभग 37 छात्रों का पंजीयन नहीं हो पाया।

छात्र संजीव कुमारी, चांदनी कुमारी, अंकुश कुमार, आदर्श कुमार कंचन कुमारी मनसुख सिंह आदि ने बताया कि हम लोग प्रधानाध्यापक से पंजीयन को लेकर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। फिर डीईओ को इसकी सूचना दी गयी। इसके बाद उम्मीद जगी है कि पंजीयन हो पाएगा।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नितेश कुमार ने बताया कि यह उदासीनता की बात है कि बोर्ड परीक्षा नजदीक होने के बावजूद छात्रों का पंजीयन नहीं हो पाया है। यह काफी लापरवाही है। प्रधानाध्यापक को तलब कर पूरी रिपोर्ट मांगी है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *