नारायणपुर। प्रखंड के बैकंठपुर दूधैला सीआरसी अन्तर्गत मध्य विद्यालय चौहद्दी गंगा कटाव के कटाव की चपेट में है। मुखिया अरविंद मंडल व अरूण मंडल ने बताया कि दियारा में तीन साल से गंगा में कटाव हो रहा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
विद्यालय के आसपास का लगभग 25-30 घर पहले ही कट चुका है। जिला पदाधिकारी व जिला शिक्षा पदाधिकारी को सूचना दी गयी है फिर भी कटाव निरोधी कार्य अब तक नहीं हुआ।
बीईओ समी अहमद ने बताया कि डीईओ के निर्देश पर विद्यालय का सामान सुरक्षित जगह रखा गया है। बीडीओ खुशबू कुमारी ने बताया सोशल ग्रुप से इस बात की जानकारी मिली है। गणना कार्य के बाद कटाव निरोधी कार्य को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की जायेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
