गोपालपुर: पुराने विवाद में थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर के निवासी सुनील कुमार पंडित के घर पर आकर मालपुर गांव के अंकित साह ने कमर से कट्टा निकालकर उसके कनपटी में सटा दिया। सुनील पंडित के परिजनों ने अंकित साह को पकड़कर हथियार छीन लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी अंकित साह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पुराना विवाद है। गिरफ्तार अंकित साह को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य दो युवकों की तलाश की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
