बिहपुर। झंडापुर में फर्नीचर दुकानदार से दुकान में घुसकर पचास हजार रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इसको लेकर झंडापुर निवासी दुकानदार प्रभाष शर्मा(50वर्ष ) ने झंडापुर ओपी में आवेदन देकर औलियाबाद निवासी गोपाल सिंह को नामजद आरोपी बनाया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
अपने आरोप में बताया कि 23 अप्रैल को वह इमली चौक झंडापुर में अपने फर्नीचर की दुकान पर काम कर रहा था। वहीं दस बजे सुबह गोपाल सिंह आया और गाली-गलौज शुरू कर दिया।
कहा पचास हजार रुपया क्यों नहीं भिजवाया। कहा रंगदारी तो या तो दुकान हटाओ। नहीं तो बेटे को गोली मार देंगे। झंडापुर ओपी अजीत कुमार ने बताया आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
