नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा चुनाव में लगातार पांचवीं बार सीएम नीतीश कुमार व पीएम मोदी का जादू चला. इस बार जदयू ने अपने निवर्तमान बड़बोले विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को बाहर का रास्ता दिखा राजद से जदयू में आये पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल पर दाव आजमाया, जो सही साबित हुआ.
Total Downloads: 165
बुलो मंडल को चुनाव जिताने के लिए स्वयं सीएम नीतीश कुमार ने चुनावी सभा की थी. सीएम की चुनावी सभा से ही बुलो मंडल की जीत की पृष्ठभूमि बन गयी थी. बुलो मंडल को समाज के सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिला. चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद श्री मंडल ने कहा कि यह जीत सीएम नीतीश कुमार व गोपालपुर विस की जनता की है. मैं पूरी ईमानदारी से जनता के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा.
मतगणना के बाद संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात
गोपालपुर मतगणना के दिन दोपहर बाद से गोपालपुर विस क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस अधिकारियों, महिला व पुरुष सिपाहियों के अलावा पारा मिलिट्री के जवानों की तैनाती पुलिस के आला अधिकारियों ने की है. थानाध्यक्षों ने लगातार विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए गश्त किया जा रहा है. चुनाव परिणाम के बाद आपसी प्रतिद्वंद्विता से अनहोनी घटना से निबटने के लिए जगह-जगह पुलिस बलों को तैनात किया गया है.

