वगछिया : नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के महवागढ़ आशाटोल चैती दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नाट्य मंचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान चली गोलीबारी में आशाटोल निवासी संजीव कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

घटना को लेकर जख्मी की मां के आवेदन पर रायपुर निवासी प्रवीण शर्मा समेत दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। भवानीपुर पुलिस ने बिना लाइसेंस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन को

लेकर कमेटी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर की। पुलिस की दबिश के कारण आरोपित प्रवीण ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....