बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में नवगछिया पुलिस जिला में टॉप टेन की सूची में शामिल कुख्यात चंदन कुंवर को सोनवर्षा से दबोच लिया। ज्ञात हो कि सात दिन पहले कारगिल दियारा में पशुपालक रिशु कुंवर को पीठ में गोली मारकर घायल कर दिया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि कुख्यात चंदन पर कोर्ट ऑफ एडीजे टू के फरार इश्तेहार एनबीडब्लू वारंट तथा आर्म्स एक्ट के वारंट के अलावा बिहपुर थाने के तीन केस में फरार चल रहा था। रविवार को चंदन कुंवर को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →