बिहपुर। प्रखंड के हरिओ पंचायत अन्तर्गत गोविंदपुर मुसहरी में बाबा दीनाराम भदरी का वार्षिकोत्सव मेला शनिवार से शुरू हो गया। विधिवत उद्घाटन मुखिया सुशीला देवी व मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह ने किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 81
अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय ऋषिदेव व संचालन कृष्णनंदन शर्मा ने किया। 6 फरवरी को अपराह्न चार बजे वार्षिकोत्सव का श्रद्धापूर्वक समापन हो जायेगा। वही आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय ऋषिदेव, सचिव सीताराम ऋषिदेव, हीरा लाल ऋषिदेव,राम ऋषिदेव, रघुनंदन ऋषिदेव ने बताया कि बाबा दीनाभदरी महराज ऋषिदेव समाज के कुल देवता हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
