guashalaनवगछिया : गौशाला मेला में भगवान शंकर की पूजा को उमड़ी भीड़.. देर शाम जागरण कार्यक्रम

नवगछिया। नवगछिया में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु भक्तिभाव से पूजापाठ कर रहे हैं। बुधवार को शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। नवगछिया स्थित गोपाल गौशाला में जगतपति देव महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। वहीं मंदिर परिसर में देर शाम जागरण कार्यक्रम का किया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मैया जागरण में भाग लिया और भगवान शंकर की विशाल प्रतिमा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मौके पर पार्षद मुन्ना भगत किशन साह दिनेश बाबा,पप्पू यादव, संतोष गुप्ता , सहित महाशिवरात्रि पूजा समिति के सदस्यों के अलावा नवगछिया पुलिस विधि व्यवस्था को बनाने में लगे हुए थे। पूजा स्थल से बाहर लगी मेला में बच्चों और महिलाएं जमकर खरीदारी करने में लगी हुई थी । वहीं नवगछिया नया टोला में भी भव्य पंडाल स्थापित कर पूजा अर्चना किया जा रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *