नवगछिया। डुमरिया के सैकड़ों ग्रामीणों ने एसडीओ को लिखित आवेदन देकर गांव के डीलर कृतनारायण मंडल व आशा कुमारी जो कि कृतनारायण मंडल की बहू पर लाभुकों से प्रति यूनिट आधा किलो अनाज कम देने व सरकारी मूल्य से अधिक राशि लेने का आरोप लगाया है।
Total Downloads: 101
अपने आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि कम वजन नहीं लेने पर डीलर पुत्र मारपीट पर उतारू हो जाता है। अपने रसूख के बल पर अपनी बहू को भी डीलर बना दिया है। बुधवार की रात को पिकअप पर 80 बोरा गेहूं लोडकर सुकटिया बाजार के व्यापारी प्रमोद साह के यहां बेचे जाने की जानकारी दी है।
ग्रामीणों ने अपने आवेदन में एसडीओ से डीलर की चल-अचल संपत्ति की जांच की मांग की है। आवेदन में अधिक लाल साह, प्रदीप हरिजन, अनिल मंडल, अवधेश मंडल, विशु शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किये हैं।

