नवगछिया : इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता में रविवार की बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा अरुण कुमार जायसवाल के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरो ने घर की चार दिवारी फांद कर ग्रील का ताला तोड़कर घर मे प्रवेश कर चोरी की की घटना को अंजाम दिया है. चोरो ने जिस समय घटना को अंजाम दिया उस समय घर के सभी सदस्य घर से बाहर थे. अरुण जयसवाल ने बताया कि हमलोग परिवार भागलपुर में रहते है.
Total Downloads: 188
बीच बीच मे हम लोग आते जाते है. रविवार को जानकारी मिली कि मेरे घर का ताला टूटा हुआ है तो में घर आया तो देखा कि घर के ग्रील के साथ साथ सभी पांचो कमरे का ताला टूटा हुआ है.

आलमीरा का भी ताला टूटा हुआ था सभी समान बिखरे हुए थे. उन्होंने बताया कि चोरो द्वारा घर के सभी छोटे छोटे डिब्बे तक को खोलकर देखा गया था. उन्होंने बताया कि चोरों ने दो भर सोने का जेबर एवं आठ हजार का चांदी का सिक्का सहित अन्य सामानों की चोरी हुई है. चोरी के संबंध में गृह स्वामी अरुण कुमार जयसवाल ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध इस्माईलपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं.

