नवगछिया के मध्य विद्यालय जमालपुर की महिला शिक्षिका घर बैठे ही ऑनलाइन अटेंडेंस बनाना महंगा पड़ गया है। डीपीओ स्थापना ने कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। बताया गया कि वहां के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह डीपीओ एमडीएम आनंद विजय को इस बात का पता चला कि शिक्षिका घर बैठे ही अटेंडेंस बना रही है।

मध्य विद्यालय जमालपुर की शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति कॉपी मूल्यांकन के लिए मध्य विद्यालय घूसकी टोला नवगछिया किया गया था। लेकिन उनके द्वारा 20 सितंबर, 21 सितंबर, 23 सितंबर, 24 सितंबर और 26 सितंबर को ई-शिक्षा एप पर घरेलू पोशाक में ही अटेंडेंस बना दिया गया था।

जिसको लेकर 30 सितंबर को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा था। तीन अक्टूबर को दिए गए स्पष्टीकरण भी संतोषप्रद नहीं पाया गया है। डीपीओ एमडीएम आनंद विजय ने बताया कि कार्रवाई को लेकर जिला शिक्षा विभाग की स्थापना कार्यालय को लिखा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *