नवगछिया:  बिहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने थाना में केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने गांव के एक व्यक्ति को नामजद किया है। महिला ने अपने आरोप में कहा है कि रविवार को अपराह्न बेला में अपने घर में सोई थी।

तभी आरोपित शराब के नशे में मेरे कमरे में घुस आया और मारपीट कर गलत करने का प्रयास करने लगा। मेरे पति ने डायल 112 पर कॉल कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मैं बच गई।

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....