गोपालपुर – गोपालपुर थाना के घायल चौकीदार गोसाईंगाँव निवासी रमेश दास के फर्द बयान पर गोपालपुर थाना में पाँच नामजद व दो अञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Whatsapp group Join

इंसपैक्टर सह थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि दुःखन दास, दिलीप दास, बालकृष्ण दास, सूरज दास व एक महिला सहित दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रमेश दास के फर्द बयान पर मामला दर्ज करते हुए दो नामजद आरोपितों दुःखन दास व सूरज दास को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

बताते चलें कि रमेश दास को शनिवार की देर रात को फोन से बुला कर नामजद आरोपितों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. फिलहाल पीएमसीएच में घायल चौकी दार का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *