नवगछिया । 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ के बाराबंकी गोरखपुर रेलखंड के बीच दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद नवगछिया रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

यहां पर नवगछिया रेलवे स्टेशन के पूछताछ कार्यालय का नंबर 8252912017 जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया और कटिहार स्टेशन के बीच लगभग 300 यात्री स्लीपर क्लास में और 125 यात्री एसी बोगी में सफर कर रहे हैं। इन सभी यात्रियों के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है।

 स्टेशन अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि किसी भी व्यक्ति की अप्रिय घटना की सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे वहां पर सभी तरह की जांच दल पहुंचे हुए हैं। मालूम हो कि पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी गोरखपुर रेलखंड के बीच मोतीगंज और झिलाही स्टेशन के मध्य डाउन लाइन पर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *