प्रखंड के चकरामी दियारा में अपराधियों के आतंक से किसान भयभीत है। कई किसान दियारा में बासा छोड़ गांव की ओर पलायन कर रहे हैं। इलाके के किसानों का कहना है कि सोनवर्षा निवासी कुख्यात कन्हैया चौधरी गिरोह के सदस्य गुलशन चौधरी को पकड़ने में कुछ लोगों ने भवानीपुर पुलिस की मदद की भी इसके बाद चकरामी दियारा में कन्हैया चौधरी किसानों को धमकी दे रहा है।

इससे किसान मवेशी, ट्रैक्टर के साथ बासा खाली कर रहे हैं। नवगछिया पुलिस का दावा है कि कन्हैया चौधरी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यहीं कन्हैया चौधरी घोड़े पर सवार होकर किसानों के साथ मारपीट कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक एक दर्जन किसान बासा छोड़ चुके हैं।

 शनिवार को भी कई किसानों ने बासा खाली कर दिया। नाम नेवासा नहीं छापने की शर्त पर किसानों ने बताया कि अपराधी हथियार के साथ घोड़े पर सवार होकर आते हैं और दियारा छोड़ने की धमकी देते हैं। बरामी बाला पर रह रहे एक खास वर्ग के किसानों को अपराधी टारगेट कर रहे हैं। इस संबंध में नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि पुलिस लगातार दियारा में गरती कर रही है। कन्हैया चैधरी जल्द हो सलाखों के पीछे होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *