नवगछिया : प्रखंड के महावीर सिंह मदरौनी इंटरस्तरीय हाईस्कूल चापरहाट में गुरुवार को विद्यालय के संस्थापक महावीर सिंह की जयंती मनाई गई। विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि महावीर सिंह त्याग और बलिदान के प्रतिमूर्ति थे।

उन्होंने दियारा इलाके में शिक्षा का अलख जगाने के लिए अपनी बेशकीमती जमीन दान देकर स्कूल की स्थापना की थी। पूर्व मुखिया रघुवंश सिंह ने कहा कि शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में महावीर बाबू के इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

मौके पर कृष्णा प्रसाद सिंह, प्रभात सिंह, गौरव सिंह, अंशुमान सिंह, शिक्षक पंकज भारती, राहुल झा, चंद्रशेखर कुमार, हजारी प्रसाद, आशुतोष कुमार, रवि पटेल, राजेश कुमार, उमाकांत सिंह, महेंद्र कोल मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....