नवगछिया : आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता, प्रसिद्ध समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शुक्रवार को गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय धरहरा में जयंती मनाई गई।

सावित्रीबाई फुले का जन्म तीन जनवरी 1831 ई. को महाराष्ट्र के सातारा जिला में हुआ था। उनके पति का नाम ज्योतिबा बाई फुले था। उनकी मृत्यु 66 वर्ष की आयु में प्लेग के कारण 10 मार्च 1897 को पुणे में हो गई थी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक युगेश कुमार ने कहा कि समाज को उन्नत बनाने के लिए बालिकाओं का शिक्षित होना लाजिमी है, क्योंकि यदि बालिका साक्षर होगी तो समूचे परिवार को साक्षर बना देगी। इस मौके पर जलेबी दौड़, 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....