नवगछिया : प्रखंड अंतर्गत मड़वा स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में रविवार से चार दिवसीय भादो महोत्सव मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुआ। 11 सितंबर तक चलने वाले मेले में सुबह से ही विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं की
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 64
भारी भीड़ उमड़ी और जलार्पण कर बाबा भोले का आशीर्वाद लिया। मंदिर कमेटी ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से धाम को जल्द ही धार्मिक पर्यटन स्थल का दर्जा मिल सकता है। प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
