नवगछिया| जीबी कॉलेज में अहिल्या बाई होलकर की जयंती मनाई गई। एबीवीपी की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सतेंद्र ने किया।

याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर भारतीय जनसेवा, न्याय और नारीशक्ति की जीवंत प्रतीक हैं। उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। इस दौरान विभिन्न संकायों के 378 मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर की जीवनी ने उन्हें पूरे देश में सुशासन, सुरक्षा और सुव्यवस्था का एक आदर्श पेश किया था। मौके पर संगठन के विक्की आनंद, मीनाक्षी सिंह, अनुज चौरसिया, काजू कौशिक, कुणाल पांडेय, गौतम साहू आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....