नवगछिया । जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन मामलों में चार माह से फरार तीन आरोपियों के घर पर खरीक पुलिस ने गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया। जिन फरार आरोपियों पर यह कार्रवाई की गई है, उनमें जमालदीपुर निवासी दिलीप यादव, लत्तीपुर निवासी पुलिस यादव और बिंदेश्वरी यादव शामिल हैं।

अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्रमवार तीनों के घर पहुंची, लेकिन कोई भी आरोपी घर पर मौजूद नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उनके घरों पर इश्तेहार चिपकाकर उन्हें जल्द से जल्द सरेंडर करने की चेतावनी दी।

पुलिस के अनुसार, ये तीनों आरोपी हाल ही में भारी मात्रा में हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार कुख्यात सकलदेव यादव उर्फ़ सकला गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि आरोपी 15 दिनों के भीतर सरेंडर नहीं करते हैं, तो कोर्ट से आदेश प्राप्त कर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *