बिहपुर। रेलवे प्रशासन ने बिहपुर रेलवे परिक्षेत्र में फैले अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत रेलवे बाजार सहित कई प्रमुख स्थानों पर नोटिस चिपकाए गए हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि 25 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर रेलवे भूमि पर बने सभी स्थायी और अस्थायी ढांचे—जैसे गुमटी, शेड, दुकानें आदि—को पूरी तरह हटा दिया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इससे पहले अपने स्तर पर संरचनाएँ हटा लें।
रेलवे प्रशासन ने कहा है कि निर्धारित तिथि को की जाने वाली कार्रवाई के दौरान होने वाली तोड़फोड़ और नुकसान की पूरी जिम्मेदारी अतिक्रमणकारियों की स्वयं की होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
