गोपालपुर क्षेत्र के इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध पर चल रहे कटावरोधी कार्य का शनिवार को जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और ठेकेदार को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।

Whatsapp group Join

निरीक्षण टीम में विभाग के मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान और अधीक्षण अभियंता सुबोध चौधरी शामिल थे। उन्होंने तटबंध के स्पर संख्या 8 और 9 के बीच करीब 700 मीटर के दायरे में चल रहे सीट पाइलिंग, बोल्डर क्रेटिंग और मिट्टी भराई कार्य का बारीकी से जायजा लिया।

अधिकारियों ने पाया कि काम निर्धारित गति से नहीं चल रहा है, जिस पर चीफ इंजीनियर ने ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए और काम में तेजी लाई जाए, ताकि समय सीमा के भीतर कार्य पूरा हो सके।

साथ ही, उन्होंने गुणवत्ता को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि अगर मानकों के अनुसार कार्य नहीं हुआ, तो ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार और अभियंता अमितेश कुमार भी उपस्थित रहे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet