बिहपुर । मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी बिहपुर के संयोजन व सदर इरफान आलम की देखरेख में चेहल्लुम के मौके पर डे-नाइट लाठी के ईनामी मुकाबले का आयोजन हुआ। सोमवार को हुए इस मुकाबले में नेजामिया टीम, काजीटोला बभनगामा चैंपियन बना।
Total Downloads: 44
जबकि अलीजान टीम, बिहपुर ने दूसरा और इस्लामिया टीम बभनगामा राईनटोला ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान सधुवा की बालिका टीम ने भी लाठी के खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
टीमों के बीच पुरस्कारों का वितरण कमेटी के सरपरस्त सह बिहपुर खानका के गद्दीनशीं अली कोनैन खां फरीदी, जिप मोईन राईन, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल और एसआई संजय कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, युवा राजद जिलाध्यक्ष अमन आनंद आदि को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।

