बिहपुर । एनएच 31 पर घूम रहे एक शातिर चोर को झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार व दरोगा मनोज चौधरी ने गुरुवार की अल सुबह करीब तीन बजे पकड़ा गया।  आरोपी हरिओ निवासी साजन कुमार के पास ताला तोड़ने का समान, मोबाइल और एक साइकिल बरामद की गई।

नारायणपुर प्रखंड के बलहा गांव स्थित आरा मिल को वन विभाग के पदाधिकारियों ने पुनः सील कर दिया गया। जानकारी मिली है कि उक्त आरा मिल को आपसी विवाद के कारण पूर्व में भी अगले आदेश तक के लिये सील कर दिया गया था। लेकिन इनदिनों अनधिकृत रूप से फिर आरा मिला का सील तोड़ दिया गया था। सूचना मिलते ही वन क्षेत्र पदाधिकारी पृथ्वीनाथ सिंह ने मौके पर पहुंच कर आरा मिल को अगले आदेश तक के लिये फिर से सील कर दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *