नवगछिया। गोपालपुर थाना के चौकीदार चक्रवर्ती कुमार के लिखित आवेदन पर एनएच 31 पर लापरवाही व तेज गति से बस चलाने का मामला दर्ज किया गया है। बस चालक द्वारा नवगछिया की ओर आने के दौरान 52 वर्षीय अधेड़ को धक्का मार दिया गया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 85
जिस कारण अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 112 की मदद से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर बस को जब्त कर लिया गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
