नवगछिया। रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी में एक छठी कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को लेकर छात्रा ने परिजन के साथ महिला थाना में मामला दर्ज कराया है।
इसमें आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। मामले को लेकर के महिला थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करते आरोपी से पूछताछ की घटना सात जनवरी की है और दोनों एक ही गांव के हैं। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। मामले को लेकर के वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है।


