नवगछिया। दीपावली समाप्त होते ही लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां पूरे जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पर्व शुरू होने में अब महज दो दिन शेष हैं। नारायणपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में लोग घाटों और घरों की सफाई में जुट गए हैं।

गांव से लेकर छठ घाटों तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों और बाजारों में छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं।

छठ पर्व को स्वच्छता और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान लोग न केवल अपने घरों की बल्कि आसपास के क्षेत्रों और घाट तक जाने वाले रास्तों की भी विशेष साफ-सफाई करते हैं।

इस वर्ष छठ पर्व 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ आरंभ होगा।

  • 26 अक्टूबर: खरना

  • 27 अक्टूबर: अस्ताचलगामी (संध्या) सूर्य को अर्घ्य

  • 28 अक्टूबर: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन होगा।

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में नारियल, केला, नींबू, फल और पूजन सामग्री की अस्थायी दुकानें लग गई हैं। सूप, नारियल और विविध प्रकार के फलों की खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *