नवगछिया। काली पूजा प्रतिमा विसर्जन और आगामी छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने मंगलवार को परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवपुर घाट का निरीक्षण किया।

इस दौरान एसपी नवगछिया ने घाट परिसर और आसपास के इलाकों का विस्तृत निरीक्षण किया तथा विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पूजा और विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों, घाटों और पूजा स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष और बीट प्रभारी समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे। एसपी ने सभी को निर्देश दिया कि काली पूजा विसर्जन से लेकर छठ पर्व तक पूरे क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था मजबूत रखी जाए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *