बिहपुर :सोमवार को सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के बैनर तले छत्रपति शाहूजी महाराज की 149 वीं जयन्ती गौतम कुमार प्रीतम के अध्यक्षता में मनाई गई। मुख्य वक्ता डॉ. विलक्षण रविदास ने कहा कि शाहूजी महाराज ने आजादी से पहले अपने राज में राजकाज में बहुजनों की भागीदारी के लिए आरक्षण लागू किया था।

सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के गौतम कुमार प्रीतम और विनय कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार बहुजनों को हक-अधिकार से बेदखल कर रही है। सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के रिंकु यादव, विद्यासागर दास, चतुरी शर्मा, पृथ्वी शर्मा, राजेश पंडित, रवीन्द्र सिंह, मुंगेर से सुमन कुमार सिंह, शशि शेखर आशीष, अमित कुमार तुलसी, सहित अन्य थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *