नवगछिया : भवानीपुर थाना के नए भवन के निर्माण में कार्यरत मजदूर पुलिन वर्मन (32) पिता बसंत वर्मन, निवासी सर्वेसर, जदवाड़, थाना शीतलकुची, जिला कूच बिहार की छत से गिरकर मौत हो गई। उनके मित्र ने भवानीपुर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया भेजा। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि मजदूर छत पर रेलिंग के पास सोया था और अनियंत्रित होकर गिर गया। मृतक के भाई ठेका लेकर मजदूरी करवा रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....