नवगछिया : डॉ. आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस छह दिसंबर को भागलपुर में आहुत ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ” रैली की तैयारियों को लेकर बिहपुर खादी भंडार परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें रैली का पोस्टर जारी किया गया।

रैली की शुरुआत भागलपुर स्टेशन चौक से होगी। इस मौके  सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) के गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि विकास के दावों के बीच मोदी सरकार की अर्थ नीति से कॉरपोरेटों की तिजौरी उफन रही है।

महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। बिहपुर, खरीक, नारायणपुर सहित नवगछिया से हजारों की संख्या में हम सब अंबेडकर चौक भागलपुर पहुंचेगे। 29 नवम्बर से प्रचार अभियान में गाड़ी घूमेगी । बैठक में नसीब रविदास, अशोक अंबेडकर, अखिलेश रमन, रवीन्द्र कुमार सिंह, बीरेन्द्र मंडल, अनुपम आशीष, निर्भय कुमार, पृथ्वी शर्मा, नीरज यादव, मो. सोहराब आलम, मुकेश पासवान, गौरव पासवान, परवेज आलम, धर्मेंद्र मंडल, श्याम सक्सेना सहित कई एक थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *