नवगछिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घोषित छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. इसको लेकर कॉलेज प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है. नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय एवं जी बी कॉलेज द्वारा छात्राओं से उनका आधार कार्ड, बैंक एकाउंट, आईएफएससी कोड की मांग की है.

दोनों महाविद्यालय के प्राचार्य ने उक्त सूचना जारी की है और छात्राओं को 22 अक्टूबर तक उक्त दस्तावेज महाविद्यालय में जमा करने की मांग की है. जीबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार द्वारा घोषित यह लाभ सत्र 2013- 16 एवं 2014- 17 स्नातक में उत्तीर्ण छात्राओं को दिया जाएगा. छात्राओं के खाते में ही प्रोत्साहन राशि को भेजा जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *