नवगछिया  : बीते दिनों जीबी कॉलेज में आयोजित सिंडिकेट की बैठक में प्रस्तावित मदन अहिल्या कालेज, जीबी कालेज, जेपी कालेज के छात्रावास को चालू करने को लेकर गठित टीम बुधवार को जीबी कॉलेज के छात्रावास निरीक्षण करने पहुंची तो वहां अवैध तरीके से रहने वाले 20 से अधिक छात्र मिले। टीम में विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण पदाधिकारी प्रोफेसर विजेंद्र व प्रोफेसर अर्चना साह शामिल थीं। इस दौरान टीम ने छात्रावास से संबंधित जानकारी जुटाई। साथ ही गुरुवार को मदन अहिल्या कालेज के छात्रावास संबंधित मरम्मत करने को लेकर टेंडर प्रक्रिया होने की बात बताई।

छात्र कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जीबी कॉलेज में छात्रावास के निरीक्षण के दौरान करीब 20 से अधिक छात्र अवैध मिले हैं। वहीं, एक कमरे में एक मशीन भी मिली है। जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि छात्रावास में किसी प्रकार का कार्य भी चल रहा था। जिसको लेकर प्राचार्य को जल्द छात्रावास खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। कॉलेज परिसर में आपत्तिजनक समान देख छात्र कल्याण पदाधिकारी भड़क गए और जल्द मुख्य गेट में ताले लगाने की के निर्देश दिए।

वहीं, अभाविप के सेवार्थ विद्यार्थी के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि नवगछिया कालेज के छात्रावास को शुरू करने को लेकर अभाविप कई वर्षों से लगातार मांग कर रही है। वहीं, राष्ट्रीय कला मंच के सह संयोजक विश्वास ने बताया कि छात्रावास से संबंधित समस्या विश्वविद्यालय की सिंडिकेट की बैठक में प्रस्ताव पारित हो गया है। इसलिए जल्द शुरू कराई जाए। मौके पर अभाविप के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया, विश्ववास वैभव, कालेज मंत्री सुभम भारद्वाज, एसएफडी नगर प्रमुख ऋतु राज आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *