नवगछिया : छात्र संघ चुनाव के दौरान राजद समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे बंटी कुमार के नाम में गड़बड़ी होने के कारण बुधवार को छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने जीबी कॉलेज में तालाबंदी कर दी. छात्र राजद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बंटी कुमार के नेतृत्व में जीबी कॉलेज प्रांगण में छात्रों ने प्रदर्शन किया. महाविद्यालय में तालाबंदी किए जाने की सूचना महाविद्यालय प्रशासन द्वारा नवगछिया पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस महाविद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने आक्रोशित छात्रों को समझा बुझाकर तालाबंदी कार्यक्रम को स्थगित कराया.

इस दौरान छात्रों द्वारा छात्र संघ चुनाव में हुए अध्यक्ष पद का चुनाव पुनः कराने की मांग कर रहे थे. छात्रों का कहना था कि राजद समर्थित प्रत्याशी बंटी कुमार के नाम के जगह बैलट पेपर में बंटी कुमारी कर दिया गया है. जो संवैधानिक तौर पर गलत है. हमारे मतदाताओं को भड़काने के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा ऐसा किया गया है. उन्होंने कहा कि जब तक हम लोगों को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंहा में कहा कि राजद समर्थित छात्र बंटी कुमार व उनके समर्थकों द्वारा महाविद्यालय में तालाबंदी की कार्यवाही की गई थी.

उन लोगों द्वारा अध्यक्ष पद का चुनाव रद कर पुनः चुनाव करवाने की मांग की जा रही है. इस संदर्भ में उनके द्वारा दिया गया आवेदन स्वीकृत कर लिया गया है. जिससे विश्वविद्यालय को समर्पित कर दिया गया है. विश्वविद्यालय दिशा निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि नाम में त्रुटि हुई है. जिसे मेरे द्वारा स्वीकार भी किया गया है. मतदान की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी की गई है. जिसका वीडियोग्राफी भी कराया गया है.

उन्होंने कहा कि पूरे मामले को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय को अवगत कराते हुए चुनाव प्रक्रिया की सीडी समर्पित की जाएगी. मालूम होती मंगलवार को छात्र संघ चुनाव के मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद पर अभाविप के सौरभ कुमार छह मत से अध्यक्ष पद पर विजई हुए थे. अभाविप के प्रत्याशी के विजेता घोषित होने के बाद राजद समर्थित छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में प्रदर्शन भी किया गया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *