नवगछिया। नवगछिया में छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में शांति पूर्ण तरीके से नवगछिया बाजार में राजद जिला कार्यालय से लेकर नवगछिया रेलवे स्टेशन तक आक्रोश मार्च निकाला गया।
बाद में रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। मौजूद छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह ने कहा कि इस छात्र युवा की इस लड़ाई में पूरा राजद परिवार छात्र युवा का साथ देंगे,
और ये अग्निपथ कानून जल्द से जल्द वापस नहीं लिया गया तो हम तमाम छात्र पटना से दिल्ली तक धरना पर बैठेंगे, मौके पर मौजूद छात्र राजद के प्रदेश सचिव कमल यादव, शैलेश कुमार, नीतीश कुशवाहा, आयुष, मोनू, राजेश, अमलेश, सुधांशु, अजीत, शैलेश आदि मौजूद रहे।


