नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार महादलित टोला में शनिवार दोपहर पूर्व पंच सदस्य सह सफाईकर्मी महेश ऋकाशन को छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली उसके बाएं कंधे पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद हमलावर उसे मृत समझ कर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार, पीएसआई अमित कुमार, जेएसआई शकील अहमद दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। घायल को इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया। वहां से जख्मी को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापामारी की। किन्तु, सफलता हाथ नहीं लगी।

घायल ने बताया कि मैं शौच के लिए खेत जा रहा था। इसी दौरान देखा कि पश्चिमी घरारी निवासी छोटू सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ मेरे छोटे-छोटे बेटे और भतीजे को जातिसूचक गाली गलौज करते हुए मारपीट रहा था। मैंने मना किया तो छोटू सिंह कमर से हथियार निकाल कर मेरे ऊपर गोली चला दी, जो मेरे कंधे पर लगी।

गोली लगने के बाद मैं जमीन पर गिर गया। इसके बाद तीनों आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। तीनों आरोपी मेरी बेटी पर गंदी नजर रखता है और राह आते-जाते बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। इसी का विरोध करने के कारण तीनों आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *