नवगछिया। खरीक थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। जनसंवाद में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
Total Downloads: 396
इस दौरान एसपी प्रेरणा कुमार ने आम लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस आम जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है और लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करना चाहिए।
एसपी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या के लिए तुरंत डायल 112 पर कॉल करें। सूचना मिलते ही 10 से 15 मिनट के भीतर पुलिस टीम मौके पर पहुंच जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर डायल 112 के साथ-साथ स्थानीय थाना की पुलिस टीम भी तत्काल सहायता के लिए भेजी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में सकारात्मक माहौल देखा गया।
