1200px podanur junction railway station jpg 80

नवगछिया | सोनपुर मंडल के सीनियर डीईएन खान हाफिजुर रहमान एवं बिहपुर थाना के आईएन के.के. मिश्रा ने आईओडब्ल्यू अविनाश कुमार के साथ शुक्रवार को नवगछिया और कटरिया रेलवे स्टेशन के बीच प्रस्तावित चौथी रेल लाइन बिछाने को लेकर स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ‘गति शक्ति योजना’ के तहत नवगछिया रेलवे स्टेशन के समीप बन रहे नए स्टेशन भवन की प्रस्तावित जगह का भी जायजा लिया। इस दौरान नए प्लेटफॉर्म और चौथी लाइन बिछाने को लेकर मापी कराई गई।

अधिकारियों ने बताया कि नवगछिया और कटरिया रेलवे स्टेशन के बीच लगभग 10 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाने की योजना है, ताकि भविष्य में प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक से जुड़ी किसी प्रकार की तकनीकी या परिचालन समस्या न हो।

इस मौके पर प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार करने और संबंधित रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजने की बात कही गई। उल्लेखनीय है कि कटिहार–बरौनी रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर फोर लाइन ट्रैक बिछाने को लेकर रेल प्रशासन द्वारा पहले ही हरी झंडी दी जा चुकी है। सोनपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil