नवगछिया :  प्रखंड के जगतपुर पंचायत जपतेली गांव में दो दिवसीय संतमत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्संग कार्यक्रम में हरिद्वार से आए कथा वाचक बाबा परमानंद जी महाराज ने अपराह्न कालीन सत्संग में प्रतिपाद्य विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानव जीवन सत्संग भजन करने के लिए प्राप्त हुआ। मानव तन बारे ही सौभाग्य से प्राप्त होता है।

सत्संग करने से ही मनुष्य को परमात्मा की होती है प्राप्ति : बाबा परमानंद
कहा-मानव जीवन सत्संग-भजन करने के लिए ही प्राप्त हुआ है

देवता भी मानव जीवन पाने के लिए लालायित रहते हैं। लेकिन माया रूपी संसार मे मानव भक्ति भाव की भावना में भटकाव आ जाता है। लेकिन मानव को भक्ति भाव करना चाहिए क्योंकि बिना भक्ति परमात्मा की प्राप्ति नहीं होती। सत्संग करने से परमात्मा की प्राप्ति संभव है। सत्संग करने के लिए मनुष्य को झूठ चोरी नशा हिंसा व्यभिचार से अलग रखना जरूरी है।

सत्संग को सुनने के।लिए इलाके के श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड सदस्य मुरारी राय, सुरेश यादव, पवन कुमार राय, मिथिलेश राय, अखिलेश राय, राजेश राय, गौतम यादव, अमीन राय, प्रमोद मंडल, विद्यानंद राय,सहित सभी ग्रामीण लगे हुए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *