नवगछिया । गोपालपुर थाना के हरनाचक सोमवार की रात 8.30 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। आधा दर्जन बेखौफ अपराधियों ने सरेआम खदेड़कर जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं दूसरा गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

मृतक की पहचान हरनाचक निवासी पप्पू यादव के रूप में हुई है। पप्पू यादव को छह से अधिक गोली मारी गयी है। वहीं उसके सहयोगी घायल हेमनारायण सिंह को जांघ में गोली लगी है। उसे अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अपराधियों को खदेड़कर पकड़ने का भी प्रयास किया गया लेकिन सभी अपराधी फायरिंग करते हुए एनएच 31 की ओर भाग गये। वारदात से लोग दहशत में आ गए। लोग घरों के दरवाजे बंद करने लगे।

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां पर पप्पू यादव को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल हेमनारायण सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक पप्पू यादव गोपालपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख के पुत्र डब्लू यादव के सहयोगी के रूप में काम किया था। मृतक पर एक व्यक्ति की हत्या का आरोप है। घटना की सूचना के बाद गोपालपुर नवगछिया और रंगरा सहायक थाना पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने परिजनों को पूर्व की घटनाओं को लेकर की जानकारी ली। जिसमें उन्होंने बताया कि मामला रंजिश का है। हत्या का कारण पता चल गया है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी। वहीं घटना के बाद अनुमंडल अस्पताल में देर रात तक स्थानीय लोगों का भीड़ लगी रही।

पुलिस से उलझी मृतक के परिवार की महिलाएं

घटना के बाद मृतक पप्पू यादव के परिवार की महिलाएं पुलिस से उलझ गई। महिलाएं बार-बार पुलिस पर आरोप लगा रही थीं। महिलाएं कह रही थी कई बार पुलिस को बताया कि विरोधी लगा है हत्या कर कर देगा लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *