बिहपुर । बिहपुर प्रखंड के झंडापुर पूरब यादव टोला में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों हुई मारपीट में मोथरी यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बिहपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज रेफर कर दिया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 63
मारपीट में घायल हुए महेंद्र यादव और उसके पुत्र फोल्टी यादव ने बताया कि उनपर जानलेवा हमला किया गया। दोनों पक्षों के लोग केस दर्ज कराने झंडापुर थाना भी पहुंचे थे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि किसी ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
