जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव में शनिवार शाम की है। जहां इसी गांव के किसान कोकन यादव को गोली मार दी गई। किसान के दाहिने जांघ के ऊपर गोली लगी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल कोकन यादव के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घर का गेट लगा रहे थे। इसी क्रम में भतीजे से विवाद हुआ। इसके बाद भतीजा रज्जा यादव गांव के ही डिस्को यादव, दीपक यादव, रंका यादव, रूपेश यादव को लेकर घर पर पहुंचा और मारपीट करने लगा।

इसके बाद रज्जा यादव ने उसे गोली मार दी। गोपालपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने कहा कि जमीन विवाद में घटना होने की बात सामने आ रही है। घायल किसान कोकन यादव का बयान लेने के लिए पुलिस को मायनगंज अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। लोग डरे-सहमे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *