नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पर रविवार की अहले सुबह ओवरटेक करने के चक्कर में एक ट्रेक्टर सहित तीन ट्रक आपस मे टकरा गई। इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया निवासी विजय दास 42 वर्ष पिता लोको दास की मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में कदवा ओपी के गुरुथान कदवा पलासपुर निवासी ट्रेक्टर चालक वकीस सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परबत्ता पुलिस मौके पर पहुची जहां उन्होंने घायल ट्रेक्टर चालक वकीस सिंह को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
Total Downloads: 105
वहीं मृतक ट्रक चालक विजय दास के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। घायल ट्रेक्टर चालक को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायनगंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। वहीं ट्रक चालक की मौत होने की सूचना परबत्ता पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी।

सूचना मिलने पर मृतक के परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया। मिली जानकारी के अनुसार चावल लोड ट्रेक्टर को लेकर वकिस सिंह नवगछिया की ओर आ रहा था। इसी दौरान पुल पर ओवरटेक के कारण एक ट्रक ने ट्रेक्टर में पीछे से धक्का मार दिया। इस दुर्घटना के बाद पीछे से आ रही अनियंत्रित होकर आपस मे ही टकरा गई।
मृतक विजय दास की गाड़ी सबसे पीछे थी जो ट्रक में जोड़दार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परबत्ता पुलिस ने दुघर्टना ग्रस्त वाहनो को पुल से हटाया। इसके बाद पुल पर आवागमन सामान्य हुआ। इधर दुर्घटना में चालक की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में है। मृतक के परिजनों ने कहा कि मृतक को तीन पुत्र एवं एक पुत्री है।

