नवगछिया: भागलपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के भूतपूर्व प्रधान सचिव स्वर्गीय जयदेव प्रसाद सिंह के ज्येष्ठ सुपुत्र डॉ श्यामदेव प्रसाद सिंह के द्वारा अपने पिताजी के याद में जयदेव स्मृति भवन का शिलान्यास किये. उनके साथ उनके भाई सह भागलपुर विश्वविद्यालय के सिंडीकेट सदस्य श्री शैलेश प्रसाद सिंह भी थे. स्मृति भवन में शिक्षकों के लिए एक प्रशाल भवन, एक रूम एवं शौचालय तथा स्नानघर बनाकर संघ के सदस्यों को जल्द ही सौप देंगे.
Total Downloads: 72
शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता नवगछिया प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद यादव एवं संचालन कमलेशवरी प्रसाद ठाकुर ने किया. आचार्य के रूप में भागलपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानन्द चौधरी एवं पुरोहित के रूप में आदर्श मध्य विद्यालय नवगछिया के सेवा निवृत्त शिक्षक कौशल किशोर बाबु थे.

इस अवसर पर भागलपुर जिला के प्राथमिक शिक्षक संघ कर्मठ प्रधान सचिव राणा कुमार झा, उप प्रधान सचिव युगेश कुमार, जिला कार्य समिति सदस्य सुभाष गुप्ता, समाजसेवी प्रवीण भगत, सचिव गोपालपुर सुबोध चन्द यादव, सचिव नवगछिया रणवीर सिंह, सचिव ईस्माइलपुर गुलचरण रजक, राज्य प्रतिनिधि दिनेश पंडित, जगदीश पासवान, अनिल कुमार, जिला प्रतिनिधि राजेंद्र मिश्र, नवीन यादव, रामेश्वर पंडित, चक्रवर्ती शर्मा, शशिकान्त सुमन, सुनील कुमार जायसवाल, उदय कुमार सिंह, वासो प्रसाद सहित सैकड़ों के सैकड़ौ शिक्षक मौजूद थे.

