नवगछिया : बाबा गणिनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में एक निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन रेलवे-स्टेशन परिसर नवगछिया में किया गया। यह कार्यक्रम डॉ पंकज कुमार साह और नवीन कुमार के सहयोग से संचालित हुआ।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 72
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गणिनाथ की प्रतिमा को भोग लगाने के साथ हुआ, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद थे।
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्यक्रम हर शनिवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया। भोजन में विभिन्न व्यंजन शामिल थे और सभी ने कार्यक्रम की सराहना की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
