नवगछिया :स्वास्थ्य कर्मियों का क्षमतावर्धन व आपसी समन्वय को बेहतर बनाना के उद्देश्य जिला स्वास्थ्य समिति व पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यशाला हुई। उद्घाटन अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. वरुण कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक रमन कुमार सिंह ने किया।
Total Downloads: 172
डॉ. वरुण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। विभिन्न स्तर पर इसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। मरीज व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच अक्सर किसी बात को लेकर बहस व तनाव की शिकायतें सामने आती हैं। जो उचित कार्य संस्कृति व बेहतर माहौल के निर्माण में बाधक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार के लिए मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार व टीम वर्क जरूरी है।
कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों को उनके कर्तव्य व जिम्मेदारियों का बोध कराते हुए उनका क्षमतावर्धन व बेहतर टीम वर्क के साथ मरीजों को गुणात्मक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य कर्मियों को कार्यशाला से प्राप्त अनुभवों को व्यक्तिगत कार्यशैली में सुधार, टीम भावना के साथ अपने कर्तत्व व जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन में इस्तेमाल करने के लिये प्रेरित किया।

